फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   People leaving villages in the terror of Dharpkar

Kannauj News: धरपकड़ की दहशत में गांव छोड़ रहे लोग

Tue, 19 Aug 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
People leaving villages in the terror of Dharpkar
उमर्दा। 15 अगस्त को ठठिया क्षेत्र के गांव पुनगरा के की करंट लगने से मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली घर के बार शव रखकर जाम लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस के शव हटाने के प्रयास में भीड़ ने उपद्रव करते हुए मारपीट की थी, जिसमें पुलिस ने 10 नामजद समेत 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। अब गांव के लोग दहशत में हैं और पलायन को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ठठिया क्षेत्र के ग्राम पुनगरा निवासी बृजेश की 15 अगस्त को करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने मुआवजा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव को बिजली घर के बाहर रखकर जाम लगा दिया था। अराजकतत्वों ने पुलिस व प्रशासन के साथ मारपीट कर पथराव शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

तीन घंटे से अधिक राष्ट्रीय मार्ग पर जाम व पथराव करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से भयभीत होकर पुनगरा गांव के अधिकतम युवा पलायन करने को मजबूर हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उमर्दा कस्बा में बस का इंतजार करते हुए युवाओं ने बताया कि घटना के बाद पुलिस रोजाना गांव में दबिश दे रही है, जिस कारण गांव को छोड़कर जाना पड़ रहा है। कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से घबराने की जरूरत नहीं है। निर्दोष लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं होगी। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed