{"_id":"5ebc19988ebc3e9ac806ed01","slug":"people-came-from-another-place-in-kannauj-kannauj-news-knp5599606118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में गैरप्रांतों से लौटे 5,045 परदेसियों को मनरेगा में मिला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में गैरप्रांतों से लौटे 5,045 परदेसियों को मनरेगा में मिला काम
विज्ञापन
कन्नौज में लॉकडाउन में गैरप्रांतों व महानगरों से लौटे कामगारों को मनरेगा के तहत काम उपलब्ध कराना चुनौती बना हुआ है। अभी तक बाहर से लौटे 9,378 श्रमिकों में से आठ ब्लाकों में 5,045 को काम दिया गया है। बाकी लोगों को काम देने की कार्रवाई चल रही है।
जिले की 504 ग्राम पंचायतों में से 400 में मनरेगा से काम हो रहे हैं। बाहर से लौटे बिना जॉबकार्डधारकों को काम देने के लिए ब्लाक स्तरीय अफसरों ने उनकी सूची ग्राम प्रधानों से मांगी है। सूची मिलने के बाद इनके जॉब कार्ड बनाए जाएंगे। ग्राम रोजगार सेवक रावेंद्र कुमार ने बताया कि सभी इच्छुक लोगों को काम पर लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत पनियारेपुर्वा में तालाब के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। जॉबकार्ड पर परिवार के पांच सदस्य मनरेगा के तहत कार्य कर सकते हैं।
वहीं, श्रम उपायुक्त मनरेगा रामसमुझ ने बताया कि गैरप्रांतों से लौटे श्रमिकों को गांव में मनरेगा के तहत काम दिए जाने में कोई परेशानी नहीं है। ग्राम प्रधानों की सूची मांगी गई है। अभी तक 5,045 नए जॉबकार्ड तैयार कर काम दिया गया है। बाकी लोगों को आने वाले समय में काम दिया जाएगा।