{"_id":"65b16d3f61d72df687067f39","slug":"people-benefit-from-modi-governments-schemes-kannauj-news-t-214-1-knj1003-8547-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मोदी सरकार की योजनाओं का जन जन को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मोदी सरकार की योजनाओं का जन जन को लाभ
Thu, 25 Jan 2024 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
हसेरन। कस्बे नादेमऊ में गांव में पहुंची भारत विकसित संकल्प यात्रा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे अपर महानिदेशक विदेश व्यापार ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि अपर महानिदेशक विदेश व्यापार भारत सरकार सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया मोदी सरकार की योजनाएं जिसमें शौचालय, आवास योजना, उजाला गैस योजना मुफ्त बिजली कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि, जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने बताया केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर एक तक पहुंच सके इसके लिए सरकार की ओर से भारत विकसित संकल्प यात्रा जैसे कार्यक्रम को प्रत्येक ग्राम सभा में करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का मकसद है। उन्होंने कहा कि भारत देश को मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलने से देश तरक्की की ओर बढ़ चला है जो देश भारत को बुरी नजर से देखते थे आज वहां की जनता मोदी जी का गुणगान कर रही है। इसलिए देश ही नहीं विदेशों में भी मोदी जी का डंका बज रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, नंदलाल, नीरज राजपूत, राजीव प्रताप सिंह, श्यामू राजपूत आदि मौजूद रहे।