फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ped kee daal girane se ghaayal kisaan kee maut

पेड़ की डाल गिरने से घायल किसान की मौत

Fri, 18 Jun 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ped kee daal girane se ghaayal kisaan kee maut
छिबरामऊ(कन्नौज)। जामुन के पेड़ के नीचे बैठे किसान के ऊपर डाल गिर गई। किसान को गंभीर हालत में परिजन फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। यहां से सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

सबसुख नगला निवासी अवधेश कुमार शाक्य (35) अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। धूप ज्यादा होने पर ठाकुर जी मंदिर के पास लगे जामुन के पेड़ के नीचे छाया में बैठ गए। उसी समय जामुन के पेड़ की डाल टूटकर अवधेश के सिर पर गिर गई। इससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इन्हें फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सैफई ले जाते समय रास्ते में अवधेश ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अवधेश के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। यह खेतीबाड़ी करते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed