फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Passenger going from Surat to Ayodhya dies in train

Kannauj News: सूरत से अयोध्या जा रहे यात्री की ट्रेन में मौत

Mon, 26 Aug 2024 01:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Passenger going from Surat to Ayodhya dies in train
कन्नौज। सूरज से अयोध्या जा रहे एक यात्री की ट्रेन में मौत हो गई। बेटे ने रेलवे प्रशासन को घटना की जानकारी दी। बेटे ने पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को लेकर अयोध्या चला गया।
विज्ञापन

जिला अयोध्या के थाना हैदरगंज के ग्राम बेसुपली निवासी 48 वर्षीय राममिलन सूरत में मजदूरी करते थे। उनके साथ पुत्र श्रवण भी सादे कपड़ों में कढ़ाई का काम करता था। जन्माष्टमी के त्योहार पर पिता- पुत्र सूरत से अयोध्या जाने के लिए ट्रेन से निकले थे। लखनऊ जंक्शन वीकली सुपर फास्ट से आ रहे थे। बेटे श्रवण ने बताया कि फर्रुखाबाद में पिता ने चाय पी, कन्नौज स्टेशन के करीब उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वह सीट पर लेट गए। पिता की तबीयत खराब होने के जानकारी रेलवे विभाग को दी। कन्नौज स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही एंबुलेंस कर्मियों की मदद से उन्हें ट्रेन से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर डाक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बेटे ने बताया कि परिवार में मां रामलली, एक भाई और दो बहन हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी ओपी मीणा ने बताया कि तबीयत खराब होने से यात्री की मौत हो गई थी। बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिस पर लिखापढ़ी के बाद शव को बेटे के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed