{"_id":"694d8295ff4f29cc330a2264","slug":"panchayat-elections-names-of-131-lakh-voters-removed-from-the-electoral-roll-kannauj-news-c-214-1-knj1007-142237-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : मतदाता सूची से कटे 1.31 लाख वोटरों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : मतदाता सूची से कटे 1.31 लाख वोटरों के नाम
विज्ञापन
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हो गया है। इस सूची में पुनरीक्षण के दौरान 1,31,664 वोट कट गए हैं। अब तक मतदाता सूची को लेकर सभी ब्लॉकों में 1200 आपत्तियां भी दर्ज हो चुकी हैं। 30 दिसंबर के बाद इन पर सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद आठ फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए 50,26,220 बैलेट पेपर भी मंगा लिए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वर्ष 2021 की सूची के मुताबिक जिले में 11,24,763 मतदाता थे। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के अंतर्गत वृहद पुनरीक्षण के दौरान 11,56, 949 मतदाता हो गए हैं। इस मतदाता सूची से 1,31,664 मतदाता हटाए गए हैं जबकि 1,63,850 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें सबसे अधिक 28,656 मतदाता उमर्दा ब्लॉक में कम हुए हैं। वहीं गुगरापुर ब्लॉक में में सबसे कम 5514 वोट कटे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि जिले में 499 ग्राम प्रधान, 6327 ग्राम पंचायत सदस्य, 676 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 28 जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव होगा। इस बार ग्राम पंचायत नहीं बढ़ाई गई है। जिले में 2.69 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं।
युवाओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
जिले में एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने का लक्ष्य है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि एक जनवरी से स्कूल, कॉलेजों व गांवों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ के माध्यम से प्रारूप- छह भरकर जमा कराए जाएंगे। ये लोग भी मतदाता सूची में शामिल हो सकें। युवा ऑनलाइन भी प्रारूप-छह भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
रंगों के अनुसार होगी बैलेट पेपर की पहचान
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतपत्र का रंग सफेद होगा, जिनकी संख्या 6,40,100 है। प्रधान पद के लिए हरे रंग के 14,61,800, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले रंग के 14,17,400 और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के 15,06,900 बैलेट पेपर आए हैं। दिल्ली से 50,26,220 बैलेट पेपर की खेप जिले में आ गई है, इनको कड़ी सुरक्षा में कोषागार के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
जिले में मतदाताओं की स्थिति
ब्लाॅक-- -- - 2021 में मतदाता-- -- बढ़े वोट-- -- कटे वोट
कन्नौज सदर-- -- -- -- -- 1,51,506-- -- -- 22,646-- -- -- -16,303
जलालाबाद-- -- 81,420-- -- -- -9677-- -- -- -9461
गुगरापुर-- -- 55,938-- -- -- -- -8190-- -- -- -5514
तालग्राम-- -- 1,56,115-- -- -- -23,955-- -- -- -17,024
छिबरामऊ-- -- 1,92,260-- -- -- -28,071-- -- -- -21,991
सौरिख-- -- 1,41,826-- -- -- -20203-- -- -- -17,608
हसेरन-- -- 1,02,419-- -- -- -14,819-- -- -- -15,107
उमर्दा-- -- 2,43,279-- -- -- -36,289-- -- -- -28,656
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वर्ष 2021 की सूची के मुताबिक जिले में 11,24,763 मतदाता थे। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के अंतर्गत वृहद पुनरीक्षण के दौरान 11,56, 949 मतदाता हो गए हैं। इस मतदाता सूची से 1,31,664 मतदाता हटाए गए हैं जबकि 1,63,850 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें सबसे अधिक 28,656 मतदाता उमर्दा ब्लॉक में कम हुए हैं। वहीं गुगरापुर ब्लॉक में में सबसे कम 5514 वोट कटे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि जिले में 499 ग्राम प्रधान, 6327 ग्राम पंचायत सदस्य, 676 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 28 जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव होगा। इस बार ग्राम पंचायत नहीं बढ़ाई गई है। जिले में 2.69 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
युवाओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
जिले में एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने का लक्ष्य है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि एक जनवरी से स्कूल, कॉलेजों व गांवों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ के माध्यम से प्रारूप- छह भरकर जमा कराए जाएंगे। ये लोग भी मतदाता सूची में शामिल हो सकें। युवा ऑनलाइन भी प्रारूप-छह भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
रंगों के अनुसार होगी बैलेट पेपर की पहचान
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतपत्र का रंग सफेद होगा, जिनकी संख्या 6,40,100 है। प्रधान पद के लिए हरे रंग के 14,61,800, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले रंग के 14,17,400 और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के 15,06,900 बैलेट पेपर आए हैं। दिल्ली से 50,26,220 बैलेट पेपर की खेप जिले में आ गई है, इनको कड़ी सुरक्षा में कोषागार के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
जिले में मतदाताओं की स्थिति
ब्लाॅक
कन्नौज सदर
जलालाबाद
गुगरापुर
तालग्राम
छिबरामऊ
सौरिख
हसेरन
उमर्दा