फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   panchaayat chunaav mein chaukeedaaron kee hogee aham bhoomika, araajakatatvon samet sharaab maaphiya kee denge soochana

पंचायत चुनाव में चौकीदारों की होगी अहम भूमिका, अराजकतत्वों समेत शराब माफिया की देंगे सूचना

Fri, 26 Feb 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
panchaayat chunaav mein chaukeedaaron kee hogee aham bhoomika, araajakatatvon samet sharaab maaphiya kee denge soochana
तिर्वा(कन्नौज)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराने के लिए तैयारियां होने लगी हैं। चौकीदारों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इनसे गांव की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है। यह अराजकतत्वों, अफवाह फैलाने वालों, शराब का अवैध कारोबार करने वालों की भी सूचना देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंदरगढ़ थाने में इलाके के सभी चौकीदारों के साथ आबकारी निरीक्षक निर्मल कुमार ने बैठक की। उन्होंने बताया कि गांव में होने वाले अपराधों का मुख्य कारण शराब है। शराब पीने के बाद लोग अराजकता फैलाते हैं। विवाद करते हैं। चौकीदार सक्रिय रहते हैं तो विवादों पर अंकुश लगेगा। गांव के जो विवाद पुलिस को पता नहीं हो पाते, वह चौकीदार की जानकारी में रहते हैं। गांव में बिकने वाली शराब की जानकारी भी चौकीदारों के पास होती है। यह डर की वजह से सूचना नहीं देते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव आने वाला है। चुनाव के दौरान गांव-गांव शराब की बिक्री होने लगती है। सभी चौकीदार चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने का मन बनाकर काम करें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed