फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   palika,mla,eo,DM,party

गलत बिल भेज रहा बिजली विभाग, विजिलेंस के पड़ रहे छापे

Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
palika,mla,eo,DM,party
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के कई कर्मचारी उपभोक्ताओं को बिजली का गलत बिल देते हैं। इसकी शिकायत जब की जाती है तो सुनवाई नहीं होती है। इसके अलावा पार्टी बंदी के हिसाब से विजिलेंस टीम के छापे भी डलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिशा की बैठक में शुक्रवार को विधायक अर्चना पांडेय ने विभाग को सुधार लाने की मांग उच्चाधिकारियों के सामने की। यूपीपीसीएल के संविदा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई। सांसद सुब्रत पाठक ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के बाद सड़कें खोदने और नाला खुला होने का मामला भी उठाया। इस पर ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि यह कार्य उनकी ओर से नहीं कराया गया है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की ओर से कई योजनाओं की समीक्षा के अलावा दो महीने पहले हुई बैठक का कार्यवृत्त भी पेश किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, डीएम शुभ्रांत शुक्ल, सीडीओ आरएन सिंह, पीडी सुशील सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय, अजय वर्मा, विनोद गुप्ता व अजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
नहरों की सफाई पर भी फोकस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत लटके व जर्जर तारों को बदलने का कार्य तेजी से करने के भी निर्देश दिए गए। बिजली उप केंद्र के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया। जल निगम को निर्देश दिए गए कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका उद्घाटन कराया जाए। हर घर नल योजना, नहरों की सफाई पर भी कई निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed