फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pad aur gopniyta ki sapath

अमीन संघ के पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Sun, 17 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
pad aur gopniyta ki sapath
कन्नौज। राजस्व संग्रह अमीन संघ की नवीन कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की बात कही गई।
विज्ञापन

रविवार को सदर तहसील सभागार में राजस्व संग्रह अमीन संघ का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमीन संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि नरायन द्विवेदी ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक राजेश पटेल ने किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सविता ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसमें संजय शुक्ला को अमीन संघ का जिलाध्यक्ष, सत्याराम यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजयपाल सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार को जिला मंत्री, धर्मेश तिवारी को उपमंत्री, उमाकंात द्विवेदी को कोषाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह को ऑडिटर के पद की शपथ दिलाई गई। नव गठित कार्यकारिणी ने राजस्व संग्रह अमीन संघ की पुरानी लंबित समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही संघ के हित में बेहतर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में तिर्वा तहसील के अध्यक्ष सत्यवीर, तिर्वा तहसील के मंत्री राम निवास, संजीव बाथम, शशिकंात, गंगा विष्णु, सुखलाल, उमाकंात द्विवेदी, अशोेक पांडेय, अजीत कुमार, मनोज कुमार, विवेक दुबे, राजेंद्र सिंह, राजीव तिवारी, अजय पाल, सत्यराम और मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed