{"_id":"5fe77ef98ebc3e3b9121d2c9","slug":"pachaas-shayya-prasav-vaard-ka-nirmaan-maanak-ke-anuroop-nahin-phatakaar-kannauj-news-knp6023298160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास शय्या प्रसव वार्ड का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं, फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास शय्या प्रसव वार्ड का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं, फटकार
पचास शय्या प्रसव वार्ड के निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री चेक करते डीएम राकेश मिश्रा।
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
छिबरामऊ(कन्नौज)। राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में पचास शय्या प्रसव वार्ड का निर्माण मानक के अनुरूप न देख डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने सहायक अभियंता (एई) को फटकार लगा दी। मानक के अनुरूप निर्माण न होने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। इससे पहले डीएम, एसपी, सीडीओ ने कृषि कल्याण केंद्र पर खिड़कियाें में दूरी देख दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को अफसरों का काफिला निर्माणाधीन 50 शय्या प्रसव वार्ड पहुंचा। यहां निर्माण कार्य की गति धीमी देख डीएम ने सहायक अभियंता अतुल कुमार बाजपेई को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीमेंट मानक के अनुरूप न देख फटकार लगा दी। कहा कि मानक के अनुरूप निर्माण न होने पर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर की ओर से पांच करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये की लागत से पचास शय्या प्रसव वार्ड बनाया जा रहा है। शासन से दो करोड़ 81 लाख 19 हजार रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था के खाते में भेजी जा चुकी है। प्रसव वार्ड का निर्माण 27 मई 2021 तक पूरा होना है। चार मंजिला इमारत बननी है। अभी तक प्रथम तल का काम भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।