Kannauj: महिला एसआई के घर नौ लाख की चोरी, पड़ोसियों के घरों में लगाई थी कुंडी, कैमरों की डीवीआर भी ले गए चोर
कानपुर 37वीं वाहिनी में तैनात एसआई के घर को चोरों ने निशाना बनाकर नौ लाख के जेवर पार कर दिए। चोरों ने बाहर से पड़ोसियों के दरवाजों की कुंडी बंद कर चोरी की। साथ ही, कैमरों की डीवीआर भी ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में कानपुर 37वीं वाहिनी पीएसी में तैनात महिला एसआई के घर से चोरों ने नौ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर की नई बस्ती आंबेडकर नगर सरायमीरा पूर्वी बाईपास निवासी उर्मिला यादव पीएसी में एसआई के पद लेखा विभाग में तैनात हैं।
वहीं, बेटा धीरेंद्र सिंह यादव कानपुर विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। वह पीएसी मोड़ श्यामनगर में बेटे के साथ रहतीं हैं। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को वह अपने बेटे के साथ कानपुर गए थे। शुक्रवार की रात चोरों ने सात पड़ोसियों के मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए।
इसके बाद घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। सभी कमरों के दरवाजे तोड़कर चोरों ने झुमकी, चार अंगूठी, पायल, कमरबंद, 10 जोड़ी तोड़ियां, चेन समेत करीब आठ लाख के जेवर और एक लाख की नकदी पार कर दी। शुक्रवार की रात लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और फील्ड यूनिट टीम ने पहुंच कर छानबीन की। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
कैमरों की डीवीआर ले गए चोर
एसआई के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। चोरी के बाद चोर डीवीआर खोल कर साथ ले गए। जिससे उनकी पहचान न हो सके। फिलहाल कुछ पड़ोसियों के दरवाजों पर लगे कैमरों में चार से पांच चोर कैद हुए है। पुलिस अब खोजबीन में जुटी है।