फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   paanch dashak se parashuraam kee bhoomika nibha rahe hain raakesh

पांच दशक से परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं राकेश

Thu, 10 Oct 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
paanch dashak se parashuraam kee bhoomika nibha rahe hain raakesh
परशुराम के किरदार में राकेश - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। कस्बे के राकेश कुमार पांच दशक से परशुराम का किरदार निभा रहे हैं। उनके मंचन को देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। यह राकेश की लोकप्रियता है कि साथी शिक्षक उन्हें परशुराम कहकर बुलाते हैं।
विज्ञापन

अशोक नगर वार्ड निवासी राकेश कुमार कस्बे के डीएन इंटर कालेज में हिंदी व संस्कृत विषय के प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। वह पांच वर्ष की उम्र से रामलीला में किरदार निभा रहे हैं। सबसे पहले वानर सेना में शामिल हुए थे। इसके बाद लक्ष्मण का किरदार निभाया। राकेश कुमार ने बताया कि बाबा पंडित कुंदनलाल व पिता विद्या प्रकाश वैद्य भी रामलीला में मंचन करते थे। तिर्वा रियासत के दौरान पिता तिर्वा में होने वाली रामलीला में परशुराम का मंचन करते थे। उनके साथ वह भी भूमिकाएं करने लगे।
विज्ञापन

राकेश कुमार के मुताबिक उनका परशुराम का किरदार निभाने का मन होता था। उन्हें यह किरदार विरासत में मिला है। 1990 में प्रवक्ता पद पर तैनात होने के बाद भी रामलीला में मंचन नहीं छोड़ा। दिन में स्कूल में पढ़ाते थे। रात में रामलीला में मंचन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि पिता के साथ भी रामलीला में मंचन किया है। उन्होंने रावण और लक्ष्मण का भी किरदार निभाया। राकेश कुमार कहते हैं, पैसे के लिए रामलीला में काम नहीं किया। हिंदू संस्कृति को जिंदा रखने के लिए मंचन करते हैं। जब तक शरीर में ताकत है, वह किरदार निभाते रहेंगे। वह कहते हैं कि लोगों के विरोध न करने पर अन्याय बढ़ता है। समाज पीड़ित होता है तब परशुराम का जन्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed