{"_id":"60942b738ebc3ecf1f05c628","slug":"oxygen-plant-to-be-built-in-15-days-in-100-beds-and-district-hospital-kannauj-news-knp6269719107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शैय्या और जिला अस्पताल में 15 दिन में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शैय्या और जिला अस्पताल में 15 दिन में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने अन्य अधिकारियों के साथ भूमि चिह्नित की है। दावा है कि प्लांट को 15 दिन में तैयार कराकर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
गुरुवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु की अगुवाई में जेई पीडी वर्मा ने ठेकेदार के साथ जिला अस्पताल और सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ पहुंच कर भूमि का चयन किया। जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर के पीछे पड़ी भूमि को प्लांट के लिए चयनित किया गया है। छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में भी भूमि का चयन खाली परिसर में किया गया है।
कम भूमि पर लगने वाले इस प्लांट में अधिक मशीनें नहीं होगी। प्लांट से सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइप लाइन से अस्पताल के वार्डों में की जाएगी। बेड पर लेटे मरीज को नली लगाकर सीधे ऑक्सीजन दी जाएगी। प्लांट से तैयार होने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति अस्पताल के बाहर नहीं होगी।
विज्ञापन
यह प्लांट केवल अस्पताल के मरीजों को ही आपूर्ति करेगा। जेई पीडी वर्मा ने बताया कि मशीनें आने के बाद इसकी सेटिंग मिलाने में 10 दिन का समय लगेगा। प्लांट को स्थापित करने में किसी तरह का भवन नहीं तैयार किया जाएगा।
हवा से ऑक्सीजन निकाल करेंगे आपूर्ति
प्लांट हवा से ऑक्सीजन को निकाल लेगा। अन्य दूषित गैस को बाहर छोड़ देगा। इसके बाद शुद्ध ऑक्सीजन अस्पताल को आपूर्ति करेगा। अस्पताल के जिन वार्डों में पाइप लाइन लगी है, उन सभी में ऑक्सीजन पहुंचेगी।