फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Out of fanfare Rambarat

धूमधाम से निकली रामबारात

Fri, 20 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 20 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Out of fanfare Rambarat

कस्बा सिकंदरपुर में शुक्रवार की दोपहर मर्यादा

विज्ञापन
पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात बैंडबाजों डीजे की मधुर धुनों पर धूमधाम के साथ निकाली गई। राम बारात में शामिल कई देवी देवताओं के स्वरूपों की सजीव झांकियां भी सभी का आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।

शुक्रवार की दोपहर भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज मैदान से रामबारात की शुरुआत हुई। पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे, आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, अजयकांत दीक्षित, राजेश मिश्रा, गौरव दुबे, देव प्रकाश पालीवाल, प्रभाकर रावत, पवन बाथम, महेश अवस्थी आदि ने भगवान गणेश व राम दरबार की आरती पूजन कर राम बारात का शुभारंभ किया।

रामबारात नगर के मुख्य मार्ग से कस्बे का भ्रमण करते हुए देर शाम रामलीला मैदान तक पहुंची। रामबारात में सिद्धिविनायक भगवान गणेश की झांकी सबसे आगे चल रही थी। इसके अलावा सदानंद शुक्ला शिक्षा निकेतन की कृष्ण-सुदामा की झांकी। शिवाजी शिक्षा निकेतन की सरस्वती की झांकी, आरकेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई दूल्हा बने राम व लक्ष्मण की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

कस्बे में कई जगह रोककर आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा की गई। परमानंद दुबे ने भगवान शंकर के स्वरूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। जयगोपाल कमेटी के अध्यक्ष सिंटू दुबे ने कारगिल युद्ध की झांकी पेश की। रामबारात में नृत्यांगनाओं की अदाएं भी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। बैंडबाजों और डीजे की मधुर धुनों पर युवा नृत्य करते हुए झूमते गाते चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed