{"_id":"60cce1818ebc3e29ea0e025d","slug":"oto-mein-kisaan-ko-latakae-tha-chaalak-girakar-maut-kannauj-news-knp635022777","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में किसान को लटकाए था चालक, गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में किसान को लटकाए था चालक, गिरकर मौत
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। ऑटो में तय सवारी बैठाने के नियम के बावजूद इन्हें लटकाकर ले जाया जा रहा है। गुरुवार रात इसी तरह सफर करते समय किसान की ऑटो से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
ठठिया थाना इलाके के मरुअन मढ़ाह (जोतपुर्वा ) में रहने वाले बेचेलाल(55) खेती करते थे। यह गुरुवार को सिकंदरपुर के करमुल्लापुर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। यहां से देर रात ऑटो से घर लौट रहे थे। अंदर सवारियां ज्यादा होने से चालक ने इन्हें पीछे की ओर लटका लिया। तालग्राम-तिर्वा मार्ग पर नैपालपुर गांव के पास संतुलन बिगड़ने से बेचेलाल सड़क पर गिर गए। चालक इनकी हालत गंभीर देख इलाज कराने की बजाय टेंपो लेकर भाग गया। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने बेहोशी की हालत में देख पास मिले फोन से परिजनों को सूचना दी। इलाज के लिए निजी वाहन से मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते मौत हो गई। बड़े बेटे संदीप की सूचना पर दरोगा जंग बहादुर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिश्तेदार रामवीर ने बताया कि बेचेलाल के पास चार बीघा खेती है। परिवार में पत्नी विमला देवी, बेटे संदीप, प्रदीप, सुमित हैं। दो बेटियों की शादी हो गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।