फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक, निकाली रैली

Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। महिलाएं और युवतियां अपराधों का खुलकर विरोध करें और थाने में शिकायत दर्ज कराएं। महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112 पर घर बैठे शिकायत कर सकती हैं। ये जानकारी गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत हुए कार्यक्रमों में महिलाओं व युवतियों को दी गई।
विज्ञापन

गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में एनसीसी कैडट को संबोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर के अलावा आत्मरक्षा करने की शक्ति होनी चाहिए। इससे पहले कैडेट ने शहर में जागरुकता रैली निकाली।
विज्ञापन

स्कूल की छात्राओं को कराटे समेत आत्मरक्षा के तरीके बताने के साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से महिला उत्पीड़न, पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा, गुड व बैड टच की जानकारी दी गई। सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार आशा देवी बालिका इंटर कालेज में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबिनार से किया जागरूक
कन्नौज। राजकीय महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर डा. शक्ति सिंह सचान ने वेबिनार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में घबराना नहीं चाहिए। ऐसे समय में आत्म विश्वास बढ़ाकर डटकर मुकाबला करें। इससे बड़ी से बड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।
इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार शर्मा व सुनीति शर्मा ने छात्राओं को कराटे सिखाया। कन्नौज डिग्री कालेज, राजकीय महाविद्यालय छिबरामऊ व अन्य महाविद्यालयों की छात्राओं व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।

छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए
तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में वेबिनार से छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। वेबिनार में देश के प्रसिद्ध 150 शिक्षक वैज्ञानिकों और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ लखनऊ आईईटी की प्रोफेसर डा.नीलम श्रीवास्तव ने किया। कालेज के प्राचार्य डा.बीडीके, शिल्पी यादव, अर्चना वर्मा, स्वाती मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed