फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

सभासद की पत्नी ने ले लिया प्रधानमंत्री आवास, होगी रिकवरी

Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
other
छिबरामऊ (कन्नौज)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जांच में सभासद की पत्नी अपात्र निकली है। उनकी कालोनी को निरस्त कर दिया गया है। अब प्रशासन सभासद की पत्नी से रिकवरी भी करेगा। तहसीलदार ने मामले की जांच पूरी कर एसडीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी गोपाल दुबे पुत्र सुभाष चंद्र दुबे ने एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता से शिकायत की थी। बताया था कि पीएम आवास योजना (शहरी) में वार्ड नं. 25 कृष्णा नगर के सभासद संजय सिंह उर्फ अक्कू भदौरिया ने पत्नी साधना उर्फ शालिनी भदौरिया के नाम पर योजना का लाभ लेकर आवास बना लिया है। वर्तमान में सभासद के दो पैतृक मकान मोहल्ला त्रिपाठी नगर में हैं।
विज्ञापन

मां प्रदेश सरकार से पेंशन व भत्ते का लाभ ले रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को सौंप दी थी। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट दे दी है। तहसीलदार की जांच में सभासद की पत्नी अपात्र निकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed