फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

ड्रोन कैमरों से करें टेल तक पानी की निगरानी

Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। जिले के पहले दौरे पर आए मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने किसानों, पशुपालकों और राहगीरों पर पूरा फोकस रखा। समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचना चाहिए। टेल तक पानी पहुंचा या नहीं इसकी निगरानी ड्रोन कैमरों से करें। पशुओं का टीकाकरण भी लक्ष्य के सापेक्ष होना चाहिए। गड्ढा मुक्त सड़कें दिवाली से पहले दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन

16 प्रतिशत पशुओं का ही टीकाकरण होने पर मंडलायुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल सिंह के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कहा 15 नवंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण हो जाना चाहिए। तालग्राम ब्लॉक से जलालाबाद तक जाने वाली नहर की खोदाई बंद होने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई पारसनाथ को भी हिदायत दी। उनसे कहा कि बजट की मांग कर काम पूरा कराएं। बिजली विभाग के अधिकारियों से राजस्व वसूली शत प्रतिशत करने को कहा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग पर सबसे अधिक 16 करोड़ बकाया मिलने पर कहा कि संबंधित अधिकारी उच्चाधिकारियों से बजट की मांग कर बिल भुगतान करें। मिशन शक्ति के तहत अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम करने को भी कहा। इससे पहले मंडलायुक्त ने रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। वहां रजिस्टर में अंतर मिलने पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ आरएन सिंह, एडीएम गजेंद्र कुमार, सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परफ्यूम फार्म देखने जल्द भेजेंगे टीम
समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में मंडलायुक्त ने कहा कि विभागों को अधूरे काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। दूसरे निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परफ्यूम पार्क, कैंसर, हृदय रोग संस्थान, फोरेंसिक लैब जैसी बड़ी परियोजनाओं को शासन को पत्र लिखकर जल्द पूरा कराया जाएगा। अमर उजाला वेबिनार में परफ्यूम पार्क के जल्द सर्वे के आश्वासन के सवाल पर मंडलायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को जल्द मौके पर भेजकर शासन को पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे। जिला अस्पताल व निजी अस्पताल की जांच में अंतर पर डीएम को जांच के निर्देश दिए।

सांसद के कारखाने में देखा इत्र बनने का तरीका
मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने एक जिला एक उत्पाद पर इत्र को आगे बढ़ाने की बात कही। एफएफडीसी के निदेशक शक्ति विनय शुक्ला के सुझाव पर वह सांसद सुब्रत पाठक के कारखाने पहुंचे। वहां इत्र बनाने का तरीका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed