फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किया हंगाम,

Mon, 12 Oct 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
other
मौजूद पुलिस कर्मियों से वार्ता करते एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इशरत खां व मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़ (कन्नौज)। अल्हनापुर के वकील खां की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने गांव में हंगामा करने के साथ शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। प्रभारी निरीक्षक ने समझाया, परिजन नहीं माने तो एसपी से फोन पर बात कराई। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम अल्हनापुर निवासी वकील खां पुत्र मुन्नू खां का शव शनिवार को खेतों में पड़ा मिला था। भाई शकील खां ने गांव के अरुण यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचने पर शकील ने आरोपी के परिजनों की ओर से धमकी देने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। शकील के अलावा परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अंतिम संस्कार नहीं करने की धमकी दी। दोपहर 12 बजे गांव में हंगामा चलता रहा। गांव पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने परिजनों को समझाया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

परिजन हल्का इंचार्ज अशोक कुमार मिश्रा के प्रति नाराजगी जता रहे थे। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने फोन पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया। दोपहर 12:30 बजे परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात पुष्टि हुई है। शरीर पर तीन चार जगह चोटों के निशान भी मिले हैं। आरोपी की मां व साले को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का इंचार्ज को हटाने की मांग
ग्राम अल्हनापुर में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इशरत खां, युवा जिलाध्यक्ष अकबर खां, उपाध्यक्ष आसिफ, इकबाल खां, जावेद खां सहित जमीयतुल मंसूर (मंसूरी समाज) के जिलाध्यक्ष शहवाज मंसूरी, प्रदेश सचिव फिरोज मंसूरी, पूर्व सभासद रहीश अहमद, मो. आरिफ सहित मुस्लिम समाज के कई नेता मौके पर पहुंच। इशरत खां ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद से बातचीत के दौरान हल्का इंचार्ज अशोक कुमार मिश्रा के स्थानांतरण की मांग की। एसपी ने जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed