{"_id":"5f7e0b828ebc3e9b7818281e","slug":"other-kannauj-news-knp587129088","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर बनाने में नेहा प्रथम, शिवांशी रही द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर बनाने में नेहा प्रथम, शिवांशी रही द्वितीय
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने अनूठी कलाकृतियां बनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
छात्रा नेहा सक्सेना ने ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक करती हुई कलाकृति बनाई, जिसे शिक्षकों ने खूब सराहा। उन्होंने पहला स्थान जीता। जबकि कक्षा पांच की छात्रा शिवांशी शाक्य ने पोस्टर के माध्यम से फसल अवधेश को जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। जिसके चलते उन्हें दूसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता में गोबर की खाद से खेत की मिट्टी को और अधिक उपजाऊ बनाने, पैदावार बढ़ाने पर जोर दिया आदि प्रमुख पोस्टर रहे। प्रधानाचार्या पूजा पांडेय ने बताया कि बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता को अपनी कलाकृति के माध्यम से कागजों पर उकेरा है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 अक्तूबर तक चलेगा।