{"_id":"5f6a47cb8ebc3ee90b6136a8","slug":"other-kannauj-news-knp584204921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय पर हो रहा छिबरामऊ की आईडी व पासवर्ड का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय पर हो रहा छिबरामऊ की आईडी व पासवर्ड का प्रयोग
विज्ञापन
22सीएचबीपी54: तहसील परिसर में एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपते सभासद सुशील पांडेय और वकील। संवाद
छिबरामऊ तहसील में नहीं बनते राशनकार्ड
जरूरतमंदों को जिला मुख्यालय तक लगानी पड़ती है दौड़
क्रासर
सभासद की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। तहसील स्थिति पूर्ति विभाग के कार्यालय में राशनकार्ड में संशोधन और नया राशनकार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इसके लिए लोगों को जिला मुख्यालय कन्नौज जाना पड़ता है। इससे लोगों मेें नाराजगी है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए मंगलवार को सभासद सुशील पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
सभासद ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक कार्यालय की आईडी और पासवर्ड का प्रयोग जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है। वहीं पर राशन कार्डों में संशोधन और नए कार्ड बनाए जा रहे हैं। इससे नगर के अलावा सौरिख, सिकंदरपुर, तालग्राम, समधन और गुरसहायगंज समेत कई गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सभासद ने बताया कि इस संबंध में डीएम राकेश कुमार मिश्रा और संपूर्ण समाधान दिवस में में कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। सभासद ने बताया कि हर बार फर्जी निस्तारण कर रिपोर्ट लगा दी गई। सभासद ने आरोप लगाया कि जिला पूर्ति कार्यालय ने छिबरामऊ नगर क्षेत्र के सैकड़ों राशन कार्ड धारकों के यूनिट बिना सूचना दिए काट दिए। जांच कराकर पात्रों के नाम जुड़वाए जाने चाहिए। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार सिंह, विमल पांडेय, घनश्याम यादव, केटी मिश्रा, पवन दीक्षित, दुर्गा नारायन सिंह, विशाल दुबे, महावीर सिंह, विवेक राजपूत आदि शामिल रहे।