कन्नौज। ढाई फीसदी मंडी शुल्क लगाने के विरोध में मंडी के व्यापारियों ने आढ़तों में ताले लगाकर धरना प्रदर्शन कर किया। इसके बाद मंडी सचिव को संबोधित ज्ञापन लिपिक देवेंद्र निगम को सौंपा।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जी अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में मंडी शुल्क पर रोक लगा दी है लेकिन प्रदेश सरकार व्यापारियों के साथ ही दोहरा व्यवहार कर रही है। मंडी के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों को शुल्क से मुक्त रखा है और मंडी में व्यापार करने वालों से ढाई फीसदी शुल्क लगा दिया गया है। इससे मंडी के अंदर व्यापार कर पाना मुश्किल हो जाएगा।
व्यापारियों को मंडी के अंदर भवन किराया, बिजली बिल, मुनीम और पल्लेदार के खर्चे भी करने पड़ते हैं। मंडी शुल्क लगे होने के कारण थोक व्यापारी मंडी से अनाज खरीदना नहीं चाहता है। इससे बेरोजगारी भी बढ़ेगी। प्रदर्शन में युवा जिलाध्यक्ष सौैमित्र मिश्र, प्रदीप वर्मा, आनंद कुशवाहा, राकेश कुमार, राम चंद्र गुप्ता, अमरीश चंद्र, राम बाबू, सुबोध पांडेय, सुदामा सिंह, अरविंद दुबे आदि शामिल रहे।