{"_id":"5f2afe488ebc3e3cf326e9f7","slug":"other-kannauj-news-knp5752411120","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में दो मीटर बढा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में दो मीटर बढा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
गंगा का बढ़ता जल स्तर देखते लोग।
- फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच रहा है। 24 घंटे में 200 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने से कटरी के लोगों की धड़कने तेज हो गई हैं। अगर इसी तरह से जलस्तर बढ़ता रहा तो गुरुवार सुबह तक पानी कासिमपुर और बक्सीपुरवा गांव में पहुंच जाएगा।
गंगा का जलस्तर मंगलवार को 123.970 था। बुधवार शाम करीब चार बजे तक 200 सेंटीमीटर बढ़कर 124.170 पर पहुंच गया। अब जलस्तर चेतावनी बिंदु 124.970 से सिर्फ 80 सेंटीमीटर दूर है। गांव कासिमपुर निवासी किसान रामसेवक, सुनील और दीपू ने बताया कि चेतावनी बिंदु पर जलस्तर पहुंचते ही गांव पानी से घिर जाता है। फसलें डूबकर नष्ट होने लगती हैं।
लगातार बढ़ रहे जल स्तर से तट वासियों में चिंता झलकने लगी है। गंगा के किनारे रहने वाले लोग रात में जाग कर जलस्तर पर नजरे रखे हुए हैं। एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर प्रशासन की नजर है। नदी के तटवर्ती गांवों का दौरा किया जा रहा है। फिलहाल अभी बाढ़ आने की संभावना नहीं है। एहतियातन गंगा किनारे बसे गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।