{"_id":"5f29b6938ebc3e3ceb7a9d49","slug":"other-kannauj-news-knp575080617","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट में दुकान ख़ुली मिली तो होगी एक माह के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट में दुकान ख़ुली मिली तो होगी एक माह के लिए सील
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। कंटेनमेंट जोन में दुकान खुली मिली तो उसे एक महीने के लिए सील कर दिया जाएगा। हॉटस्पॉट में दुकानें खोलने और बैरीकेडिंग तोड़ने पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को एसडीएम छिबरामऊ ने गुरसहायगंज में हटाई गईं बैरिकेडिंग लगवाकर खुली दुकानों को सख्ती के साथ बंद कराया।
नगर में करोना की संख्या बढ़ने पर कई जगह पर बैरिकेड लगाकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मुख्य मार्ग को भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। व्यापारियों ने नगरपालिका के एक लिपिक से वार्ता कर मंगलवार को बैरिकेडिंग हटाकर दुकानें खोल लीं। दुकान खुली देखकर पुलिसकर्मियों ने कोतवाल को सूचना दी। कार्यवाहक चौकी प्रभारी लक्ष्मण स्वरूप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देेर बाद एसडीएम गौरव शुक्ला भी पहुंच गए।
उन्होंने तिर्वा रोड पर तीन दिन पूर्व तोड़ी गई बैरीकेडिंग बंधवाकर पुलिस बल तैनात कर दिया। खुली दुकानों भी बंद कराईं। डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति भी पहुंच गए थे। डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में यदि किसी की भी दुकान खुली पाई जाए तो उसे एक माह के लिए सील कर दिया जाए। कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं रहेगी। लोगों को आवश्यक सामग्री के लिए ही घर से बाहर निकलने की अनुमति दी जाए। कोतवाली में कोतवाल से व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष शिवम राज वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, विकास गुप्ता, पूर्व सभासद विजय दुबे, रंजीत आदि ने डीएम से वार्ता कर सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग हटाकर निकली पुलिस जीप
गुरसहायगंज। तिर्वा रोड कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद के पांच दिन पूर्व वहां पर बैरिकेडिंग कर दी थी। रात में पुलिस की जीप निकालने के लिए उसमें बैठे पुलिसकर्मियों ने बल्लियां खोली और गाड़ी को वहां से निकाल दिया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जिसके मंगलवार को वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस पर जमकर कटाक्ष किए। कहां की कानून सिर्फ जनता के लिए है।संवाद