{"_id":"5f2466158ebc3e63a3417a22","slug":"other-kannauj-news-knp574401192","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस से राहत, फसलों को भी फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस से राहत, फसलों को भी फायदा
विज्ञापन
तिर्वा रोड ओवर ब्रिज के निकट मार्ग पर भरे बरसाती पानी से होकरप गुजरते बाइक सवार।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। झमाझम 45 मिनट की बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई वहीं फसलों को भी फायदा हुआ है। शहरी क्षेत्रों में जरूर जलभराव होने से कुछ दिक्कत हुई।
कई दिनों से बारिश न होने से गर्मी अधिक हो रही थी। लोग गर्मी से बेहाल थे। दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को तर कर दिया। बारिश का मजा लेने के लिए कई युवा व बच्चे बाइक व साइकिल से सड़क पर निकले और भीग कर बारिश का मजा लिया। शहर में निचले मोहल्लों और ज्यादातर सरकारी भवनों में जलभराव हो गया।
मोहल्ला शेखपुर के मुख्य मार्ग, मोहल्ला हम्मालीपुरा, फूलमती मंदिर मार्ग, तिर्वा रोड ओवर ब्रिज के पास, काफी देर तक पानी भरा रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। कलक्ट्रेट परिसर भी पानी से भर गया। बारिश से धान, मक्का के साथ सभी फसलों को फायदा हुआ है। नहरें न आने और नलकूप को बिजली न मिलने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
छिबरामऊ में भी जगह-जगह जलभराव
छिबरामऊ। नगर में करीब एक घंटे तक तक तेज बारिश हुई। इससे जीटी रोड, ब्लॉक कार्यालय, विद्युत उपखंड कार्यालय, राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर, प्रोफेसर कॉलोनी, गनेश चौधरी, ककरैया, डायट रोड के अलावा कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बाइक सवार पानी से होकर गुजरे। बारिश से किसानों के चेहरों पर चमक आ गई। किसानों का कहना था कि बारिश से फसलों को लाभ होगा। संवाद