फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

डगर डगर बारिश का पानी, कैसे निकलें भाई

Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
other
महिला थाना मार्ग पर भरा बरसात का पानी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरकारी कार्यालयों से लेकर गांवों तक बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। कहीं नालियां नहीं हैं तो कहीं तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। जलभराव से आवागमन में परेशानी हो ही रहीं है, संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका है। सरकारी कार्यालयों में जलभराव से फरियादियों को दिक्कत हो रही है। संचारी महा के बावजूद प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारी जल निकासी की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड के किनारे बने महिला थाने जाने वाला मार्ग नाले में बना दिया गया। बरसात में रास्ते से ही पानी निकलता है। कई कई दिन तक जलभराव रहता है। कई दिन से जलभराव होने से फरियाद लेकर आने वाली महिलाएं थाने तक नहीं पहुंच पा रही हैं। पुलिसकर्मी पास में एक प्लाट से निकलते हैं। इसी मार्ग पर एसडीओ विद्युत का दफ्तर भी है। यहां भी लोगों का आना जाना रहता है। ये फरियादी भी पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यही हाल गोलकुऑ से नसरापुर मार्ग का है। इस मार्ग पर पीडब्लूडी कार्यालय है। जलभराव के बीच से लोग निकलते हैं। कई बार वाहन से उछले पानी से पैदल जाने वाले भीग जाते हैं। पास ही नाला है लेकिन रास्ते का पानी नाले में जाने की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने बताया कि जल्द ही जलभराव वाले क्षेत्रों में भराव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली में जलभराव
तिर्वा। मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश से तिर्वा कोतवाली के सामने जलभराव हो गया। तालाब के पानी की निकास न होने से गंदा पानी कोतवाली परिसर में भर गया। इससे लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि नगर पंचायत से बात की गई है। जल्द ही समस्या का निदान होगा।
नाला टूटने से जमा हो रहा गंदा पानी
तालग्राम। सीतापुर्वा गांव में नाला टूट जाने से जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी का इंतजाम न होने से पानी घरों के सामने जमा हो रहा है। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। पूर्व शिक्षक जगदीश चंद्र, चंद्रशेखर, गेंदनलाल, आशुतोष, अनुज, सचिन, रामपाल, गिरीश चंद्र, संजीव व राघव का कहना है कि बीते वर्ष पंचायत की ओर से जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया था। उसे अधूरा छोड़ दिया गया। घटिया निर्माण होने से नाला पहली बारिश में ही टूट गया है। ग्रामीण बीडीओ और प्रधान से शिकायत कर चुके हैं, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी ओर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि बजट मिलते ही नाले को दुरुस्त कराया जाएगा।

घरों में घुस रहा तालाब का गंदा पानी
मानीमऊ। ददौरा खुर्द गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से तालाबों का गंदा पानी घरों में भर रहा है। जलभराव होने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बन गई। इससे ग्रामीण परेशान हैं। गांव में तीन तालाबों में गंदा पानी जाता है। सभी तालाब कचरे से पट गए हैं, उनसे जल निकासी की व्यवस्था भी नहीं है। इससे आसपास के करीब 35 घरों में गंदा पानी भर रहा है। गलियों में भी जलभराव है। इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान विनोद दोहरे ने कहा कि जल्द ही तालाब से पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed