फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

अवैध पट्टों को निरस्त कराए प्रशासन

Tue, 28 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
other
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। भाकियू भानु गुट ने सोमवार को तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन देकर सरकारी जमीनें और तालाबों से कब्जे हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

मंडल महासचिव निर्मला राठौर ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानों और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से पात्रों की अनदेखी कर धनाढ्य और दबंग किस्म के लोगों को तालाब व आबादी की जमीनों पर कब्जा करा दिया गया है। ये लोग निर्माण भी करवा रहे हैं।

कब्जे हटवाकर निर्माण रुकवाए जाने चाहिए। आरोप लगाया कि ग्राम सीतापुर्वा, मौजा अमोलर, तालग्राम में आबादी की जमीन पर अवैध रूप से पट्टे किए गए हैं। इनमें भवन भी बना लिए गए हैं। ग्राम अदौआ, मौजा नरमऊ में तालाब की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है। नाले की जमीन पर कब्जा होने से जलभराव हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन सिंह, आदेश राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, हैदर अली और संदीप पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed