{"_id":"5f19d8158ebc3e636d3acbef","slug":"other-kannauj-news-knp5728857131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में रिटायर्ड फौजी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में रिटायर्ड फौजी को गोली मारी
विज्ञापन
विशुनगढ़। बहादुरपुर गांव में बुधवार रात रंजिश में एक पक्ष ने रिटायर्ड फौजी को गोली मारकर घायल कर दिया। हाथ में छर्रे लगने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास राशन का कोटा है और पारिवारिक भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं। गांव में कई राउंड फायरिंग होने की चर्चा है। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बहादुरपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी जयदेव ने बताया कि गांव के ही अंकेश, मुकेश पुत्रगण शेर सिंह, ब्रजमोहन पुत्र जवाहर, मिंटू पुत्र शिववीर, मान सिंह पुत्र पातीराम अपने तीन साथियों के साथ आए और गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। गांव में कई राउंड फायर होने से दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए। उसके हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। मामले की जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया और घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गोलीकांड में घायल हुए जयदेव सेवानिवृत्त फौजी होने के अलावा गांव के राशन कोटेदार भी हैं। उनके पारिवारिक भाई ब्रजकिशोर सिंह यादव छिबरामऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं। प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।