फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

फोटो 17- जिला अस्पताल में बैंक कर्मियों की जांच करता कर्मचारी

Fri, 24 Jul 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। जिले में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। गुुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 20 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें सर्विलांस टीम में तैनात एक सिपाही और सौरिख थाना में तैनात मुंशी भी शामिल है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब 484 हो गया है। इलाज के बाद 367 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। मौजूदा समय 112 संक्रमितों का कोविड-19 हास्पिटल में इलाज हो रहा है। संक्रमितों में 199 प्रवासी और 249 स्थानीय लोग कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं। जिले के 64 इलाकों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में 20 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सर्विलांस टीम में तैनात पुलिस लाइन का एक 33 वर्षीय सिपाही और सौरिख थाना में तैनात 27 वर्षीय मुंशी शामिल है। दोनों सिपाही हाल में घर से ड्यूटी पर लौटे थे। जलालाबाद कस्बा में सात वर्षीय किशोरी, नेकपुर में रहने वाले 34 वर्षीय युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शहर के मौसमपुर अल्हड़ में 48 वर्षीय व्यक्ति और उसका 18 वर्षीय बेटा, 45 वर्षीय पत्नी के साथ पड़ोस मेें रहने वाला तीन वर्षीय बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। शास्त्रीनगर गुरसहायगंज में 65
विज्ञापन

वर्षीय वृद्ध, रामगंज में 25 वर्षीय युवक और गुरसहायगंज की एक गैस एजेंसी में कार्यरत 65 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। रानी अबंतीवाई नगर तिर्वा में 65 वर्षीय वृद्ध, छिबरामऊ में बजरिया निवासी 38 वर्षीय, रामपुर निगोह 30 वर्षीय, ताजपुर पट्टी निवासी 38 और सौरिख सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स का 35 वर्षीय पति, तालाब कलां तालग्राम में 62 वर्षीय वृद्ध महिला, तिर्वा कस्बा में 61 वर्षीय वृद्ध महिला, तालग्राम उरबन में 38 वर्षीय और मुंडाला तालग्राम में 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ राहत की बात यह है कि इलाज के बाद मरीज ठीक भी हो रहे है। गुरुवार को जिले में 19 संक्रमितों को कोरोना को मात दी। सभी को कोविड-19 हास्पिटल से घर भेज दिया गया है। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. केसी राय ने बताया कि जिले में अब तक 16441 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिसमें 14912 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed