फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Organization leaders on strengthening the force

संगठन की मजबूती पर प्रधानों ने दिया बल

Wed, 13 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 13 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Organization leaders on strengthening the force

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक

विज्ञापन
ब्लाक सभागार में हुई, जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान ब्लाक कमेटी के गठन पर चर्चा की गई।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा की संस्तुति पर ग्राम पंचायत असेह के प्रधान उदयभान सिंह को जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी व जिला प्रभारी राजपाल सिंह चौहान ने संगठन का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत कर कार्यकारिणी के शीघ्र गठन के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधान राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानों के हितों की रक्षा और विकास कार्यों को गतिशील बनाने में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ऐसे में सभी पदाधिकारियों का दायित्व है कि वह लोग संगठन में अनुशासित रहकर आस्था और निष्ठा के साथ इसे सुदृढ़ सक्रिय और संघर्षशील बनाने में कार्य करेंगे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष उदयभान सिंह का ग्राम प्रधानों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर रामेंद्र सिंह यादव फौजी, महेशचंद्र कमल, सुमन राठौर, सत्यपाल सिंह व विनोद सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, ग्राम पंचायत कपूरपुर की प्रधान सीमा बेगम नवगठित ब्लाक कार्यकारिणी के विरोध में उतर आई हैं। प्रधान प्रतिनिधि दिलफिकार उर्फ टिंगा का कहना है कि संगठन का अध्यक्ष गोपनीय ढंग से बनाया गया है। इसके बारे में प्रधानों को जानकारी भी नहीं दी गई। उनकी पत्नी स्वयं इस पद के लिए उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि कई प्रधान उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed