फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Opposition took to the road in protest against Lakhimpur incident

लखीमपुर घटना के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition took to the road in protest against Lakhimpur incident
लखीमपुर की घटना को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में सोमवार को विपक्ष सड़क पर उतर आया। अलग-अलग बैनर व नेतृत्व के साथ प्रदर्शन किया गया। ज्यादातर लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपे गए। इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने माइक से एनाउंस कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को उग्र न होने के लिए हिदायत दी। वहीं कुछ जगहों पर प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी दिखाकर बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने लखीमपुर में निरीह किसानों की कुचलकर हत्या करने के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कलक्ट्रेट गेट पर ही पुलिस ने इन्हें रोक दिया। इसके बाद नारे लगाते हुए जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी की अगुवाई में किसान कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए। हाथ में झंडे व लाठी लेकर पहुंचे किसान सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम को सौंपा गया। इस मौके पर राकेश कुमार कटियार, कुसुम चौहान, अनिल कुमार, मारुफ खां, शभनूर खां, राजेश सिंह, अशोक कुमार, सत्यम प्रजापति, अमित कुमार, अब्दुल मतीन, महेंद्र सिंह, सुरेश सिंह यादव, सिया राम यादव, सूर्य प्रताप सिंह, पिंटू यादव, धर्मेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन कलक्ट्रेट में किया गया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार किसान विरोधी है। केंद्र के मंत्री के पुत्र ने किसानों को रौंदते हुए हत्या की। वह इनकी बर्बरता को दिखाता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने इसे अन्नदाता पर जुल्म कहा। सरकार को बर्खास्त करने, प्रत्येक मृतक किसान के परिजनों को दो करोड़ का मुआवजा देने, किसानों की हत्या करने वाले को फांसी देने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, कैश खा, संजय दुबे, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, बजरंग सिंह चौहान, राम सेवक बाथम, अमित मिश्रा, अब्दुल सत्तार कुरैशी, मसूद अहमद भुट्टो, मोहम्मद आलम, मुस्ते हसन सभासद, राकेश यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनंत यादव, वीरपाल सभासद, अनुराग मिश्रा सभासद, कल्लू शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, सुरजीत यादव, अंशू पाल, गोल्डी यादव, धर्मवीर पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दोषी पर एनएसए की कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल बौद्ध, प्रमोद दोहरे, प्रबल प्रताप सिंह, राजवीर, मोहित दिवाकर, बंटू कठेरिया, ओम नरायन धानुक, विक्की आजाद, योगेंद्र गौतम, सौरभ गौतम, राम लखन, धीरज धानुक, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, पातीराम, लकी बौद्ध समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष देवपाल सिंह यादव की अगुवाई में कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर छेदीलाल शाक्य, गुड्डी शाक्य, इरफान खां, अरुण कुमार, बृजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार राठौर, राजा, महाराजा सिंह, उदयभान, बब्लू यादव, संजीव राजपूत, प्रदीप यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने की एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग
लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। कहा गया कि पीड़ित किसान परिवाराें को एक-एक करोड़ रुपये दिलवाए जाएं। केंद्रीय राज्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त कर बेटे को गिरफ्तार करें। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, जिला उपाध्यक्ष तारीक बसीर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामसुंदर दोहरे, महिला जिला अध्यक्ष रीना वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष मुशीर खान , सलमा बेगम, बबली गौतम, पूजा गौतम, संगीता बाथम ,निर्मला बाथम, जिला सचिव लियाकत अली, जिला सचिव राजीव श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह फौजी, आशुतोष त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने सख्त सजा की मांग की
आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों को सख्त सजा की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम यादव, शिव ओम दुबे, नारायण चंद्र मिश्रा, ऋषि मिश्रा, वितुल सोनी, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

बहुजन समाज पार्टी ने विरोध जताया
बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में लगातार हो रहीं घटनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर शुभम दुबे के आवास पर बैठक कर विरोध जताया। देर रात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा व पूर्व मंत्री नकुल दुबे को हाउस अरेस्ट करने की भी निंदा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्यामू शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed