फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Opportunity to add names to the voter list

Kannauj News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका

Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to add names to the voter list
कन्नौज। पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चल रहा है। इसके लिए पात्र नागरिकों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो बढ़ाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान में अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने वाले, बेघर, दिव्यांग और महिला मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का पंजीकरण किया जा रहा है। यदि किसी पात्र का नाम विधानसभा निर्वाचक नामावली में नहीं है, तो वह फॉर्म-छह भरकर बीएलओ को दे सकता है या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से लोकतंत्र में भागीदारी के लिए नाम दर्ज कराने और दूसरों को प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed