Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Operation of Lalkuan-Anwarganj weekly special train started

Kannauj News: लालकुआं-अनवरगंज साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू

Fri, 17 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 17 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Operation of Lalkuan-Anwarganj weekly special train started
कन्नौज। रेलवे विभाग ने लालकुआं-कानपुर 05306 और अनवरगंज-लालकुआं 05305 साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 30 और 31 दिसंबर तक किया जा रहा है।
विज्ञापन


लालकुआं-कानपुर, अनवरगंज 05306 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 07 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मगंलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लालकुआं से 22 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन किच्छा से 22.25 बजे, बहेड़ी से 22.42 बजे, भोजीपुरा से 23.10 बजे, इज्जतनगर से 23.27 बजे, बरेली सिटी से 23.45 बजे, दूसरे दिन बरेली जंक्शन से 00.06 बजे, बदायूं से 01 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 01.42 बजे, कासगंज से 02.40 बजे, कायमगंज से 03.40 बजे, फर्रुखाबाद से 04.20 बजे, फतेहगढ़ से 04.37 बजे तथा कन्नौज से 05.20 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 07.10 बजे पहुंच रही है।


वापसी यात्रा में 05305 कानपुर अनवरगंज-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन 08 नवंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं सोमवार को कानपुर-अनवरगंज से 08.55 बजे प्रस्थान कर कन्नौज से 09.07 बजे चलेगी। इसके बाद फतेहगढ़ से 11.18 बजे, फर्रुखाबाद से 11.40 बजे, कायमगंज से 12.07 बजे, कासगंज से 13.55 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 14.12 बजे, बदायूं से 14.50 बजे, बरेली जंक्शन से 15.35 बजे, बरेली सिटी से 15.50 बजे, इज्जतनगर से 16.08 बजे, भोजीपुरा से 16.25 बजे, बहेड़ी से 16.57 बजे तथा किच्छा से 17.16 बजे छूटकर लालकुआं 18.00 बजे पहुंच रही है। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जा रहे हैं। इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने यात्री जनता से अपील की है कि ट्रेन में अधिकाधिक संख्या में यात्रा कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed