फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Only seven teachers for 492 students

Kannauj News: 492 विद्यार्थियों पर महज सात शिक्षक

Sun, 22 Dec 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Only seven teachers for 492 students
तालग्राम। तालग्राम के बिरौली स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। प्रमुख विषय गणित, विज्ञान और अंग्रेजी कंप्यूटर साइंस आदि शिक्षकों की कमी है। काॅलेज में 492 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए महज सात शिक्षक हैं।
विज्ञापन



प्रवक्ताओं और एलटी ग्रेड के शिक्षकों के अधिकांश पद खाली हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज वर्ष 2018 में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के लिए संचालित किया गया था। कॉलेज में प्रवक्ताओं के आठ पद स्वीकृत हैं पर प्रधानाचार्य समेत पांच प्रवक्ताओं की नियुक्ति है। एलटी ग्रेड के 10 शिक्षकों के सापेक्ष मात्र दो शिक्षक हैं, जबकि चतुर्थ श्रेणी का एक भी कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, नागरिक शास्त्र, संस्कृति, सामाजिक विज्ञान के शिक्षक नहीं है। हाईस्कूल और जूनियर क्लास के विषयों जिम्मेदारी पांच प्रवक्ताओं व दो शिक्षकों की है। ऐसे में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई में केवल औपचारिकता ही पूरी की जा रही है। प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी का कहना है कि स्टाफ की कमी है, जिन शिक्षकों की तैनाती है, उनसे विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। कॉलेज में स्टाफ व शिक्षकों और बाउंड्रीवॉल की कमी से संबंधित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed