फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Online fraud with obstetricians by asking OTP

Kannauj News: ओटीपी पूछकर प्रसूताओं से ऑनलाइन ठगी

Tue, 28 Feb 2023 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Online fraud with obstetricians by asking OTP
कन्नौज। शातिर जालसाज प्रसूताओं को फोन कर ओटीपी पूछकर खातों से नकदी पार कर रहे हैं। आशाओं ने एसपी और सीएमओ को प्रार्थना दिया है। ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाजों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

आशाओं ने मंगलवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह और सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रसूताओं के खाते में पांच-पांच हजार रुपये डाले जा रहे हैं। कई जालसाज आशा व स्वास्थ्य अधिकारी बनकर प्रसूताओं को मोबाइल पर कॉल कर ओटीपी पता कर नकदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उदैतापुर गांव में रहने वाली आशा उमाकांती देवी ने बताया कि उनके यहां 10 प्रसूताओं से ठगी हुई जबकि आशा लौंगश्री ने बताया कि उनके यहां भी 10 लोगों के खाते से नकदी पार कर दी गई। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई कर निर्देश दिया है। इस मौके पर आशा प्रियंका, सरोज और अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed