फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One who stole from closed houses and religious places arrested

Kannauj News: बंद मकान और धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
One who stole from closed houses and religious places arrested
कन्नौज। बंद मकानों और धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोर के पास से चोरी के 2.39 लाख रुपये, पांच लाख के जेवरात व 10 किलो की रेजगारी बरामद हुई है। चोर ने शहर में चोरियों की बात कबूल की है। पकड़े गए चोर पर 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है। चोरी का खुलासा होने पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने एसपी व पुलिस कर्मियों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि एक अक्तूबर की रात शहर के छिपट्टी मोहल्ला स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर 2.07 लाख रुपये, पूजा में उपयोग किए जाने वाला चांदी का सामान, जेवरात चोरी कर लिए थे। एसओजी टीम, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीम ने मंदिर करने वाले गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव निवासी जहरुद्दीन उर्फ फन्नू को भूड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने चोर के पास से 2.39 लाख रुपये, करीब पांच लाख रुपये के जेवरात, 10 किलो रेजगारी (सिक्के) बरामद किए हैं। पकड़े गए चोर ने शहर में हुई दो अन्य चोरियों में शामिल होने की बात कबूल की है। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने एसपी व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---
मंदिर के अलावा चोर ने दो अन्य जगहों पर भी की थी चोरी
एसपी ने बताया कि पूछताछ में चोर ने जैन मंदिर के अलावा 14 नवंबर को हाजीगंज निवासी मोहम्मद नूर अहमद के घर ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये और छह जून को हाजीगंज निवासी सरदार आलम के घर का ताला तोड़कर जेवरात व 10 हजार रुपये चोरी करने की बात कबूल की है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर पर 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सदर कोतवाली के अलावा गुरसहायगंज, हरदोई के बिलग्राम , माधौगंज, सांडी थाना में चोरी, नकब, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बताया कि मंदिर में चोर ने अकेले घटना को अंजाम दिया था। जबकि दोनों घरों में चोरी के दौरान उसका एक साथी भी शामिल था।



इनसेट
इस तरह चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह शाम के समय घर से अकेले ही टेंपो या अन्य साधनों से निकलता था। इस दौरान वह अपने फोन को स्विच ऑफ कर लेता था। उसके बाद जिस इलाके में चोरी करनी होती थी, वहां पर रेकी कर बंद मकान व धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर रात को ताला तोड़कर घटना को अंजाम देता था। वह फर्रुखाबाद व हरदोई जेल में भी सजा काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed