{"_id":"67097eea49304ad161058284","slug":"one-lakh-waarintee-arresst-kannauj-news-c-214-1-knj1006-119803-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एसटीएफ के साथ पुलिस ने दबोचा एक लाख का इनामी डकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एसटीएफ के साथ पुलिस ने दबोचा एक लाख का इनामी डकैत
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र कारोबारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक लाख के इनामी डकैत को एसटीएफ और पुलिस ने ग्वालियर से दबोच लिया। उसके पास से डकैती की पासबुक बरामद हुई है। पकड़ गया इनामी डकैत कुख्यात पारदी गैंग के सरगना सूरज का दत्तक पुत्र है।
सदर कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश के जनपद गुना के थाना पिपरई अंतर्गत ग्राम मुरादपुर निवासी नासिर पारदी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। शुक्रवार को एसटीएफ कानपुर प्रभारी राहुल परमार व सदर कोतवाली पुलिस की टीम ने नासिर को जनपद ग्वालियर के थाना मनिहार अंतर्गत ग्राम रामपुर खदान से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से डकैती की पासबुक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि पारदी गैंग का सरगना सूरज का वह दत्तक पुत्र है। वह सूरज के घरेलू काम करता था। परिवार में काफी भाई बहन हैं, जिससे उनका खर्चा नहीं चल पाता था। सूरज के कहने पर वह पिछले वर्ष जून माह में कन्नौज आया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। विदित हो कि 29 जून 2023 को शहर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान मकरंद नगर निवासी विमलेश चंद्र तिवारी के यहां डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया था। उनके घर से जेवर समेत 7.30 लाख रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ले गए थे। पुलिस ने सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें नासिर वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
चोरी की दो बाइक समेत युवक गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस लाइन के पास शेखाना रोड से कुसुमखोर निवासी इंदल पुत्र छोटे लाल को चोरी की दो बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। उसने आठ अक्तूबर को ग्राम निवाजीपुर निवासी श्रीपाल कटियार तथा शुक्रवार को कचहरी रोड सरायमीरा निवासी फैसल की बाइक को चोरी कर लिया था। दोनों घटनाओं का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।