{"_id":"5f1b22828ebc3e63877767f2","slug":"one-died-in-accident-in-kannauj-kannauj-news-knp5730876188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल जा रहे मजदूर की मौत, घटना से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल जा रहे मजदूर की मौत, घटना से कोहराम
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी लेते चैकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
चपुन्ना में कुंवरपुर काशीदीन गांव में पैदल दवा लेने के लिए निकले मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर काशीदीन निवासी मजदूर दीपू राठौर(28) पुत्र सालिगराम राठौर गुरुवार देर शाम भाउलपुर से पैदल दवा लेने जा रहा था। वह गुलरियापुर गांव की मोड़ के सामने पहुंचा, तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में दीपू गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बेटे के शव को देखकर मां राममूर्ति और पत्नी राधा बेहोश हो गई। जानकारी पाकर चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर को ग्राम प्रधान का चालक बबलू पुत्र रामबहादुर चला रहा था। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। मृतक मजदूर के दो बेटे शिवा व कृष्णा है।
विज्ञापन
दीपू मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चपुन्ना चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।