{"_id":"58cd79a04f1c1b8b7d32a7af","slug":"on-becoming-a-yogi-s-cm-along-with-money-holi-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के सीएम बनने पर साथ मनी होली, दिवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के सीएम बनने पर साथ मनी होली, दिवाली
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीएम बनने पर खुशी जताते लाोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ के नाम पर सीएम की मुहर लगते ही जिले के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने एक साथ होली और दिवाली मनाई। पटाखे फोड़कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तो गुलाल से होली खेली।
विज्ञापन
भाजपा नेता अनुराग तिवारी उर्फ बिट्टू ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। योगी के सीएम बनने से तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा पड़ा है।
विज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने कहा की योगी के सीएम बनने से जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अब योगी के नेतृत्व में सूबे में चौतरफा विकास कार्य कराया जाएगा। शहर के मोहल्ला, चौधरी सराय, मकरंद नगर, ग्वाल मैदान, सिपाही ठाकुर, पठकाना, सरायमीरा, लाला मिश्र मोहल्ला, कुतलूपुर, समेत कई जगह योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
भाजपा नेता, कुलदीप तिवारी, विनय शुक्ला, सौरभ मिश्रा, विक्रम त्रिपाठी, विशाल शुक्ला, अंकित दुबे, दीपू ठाकुर, दीपक शुक्ला, प्रशांत पाठक, अचल अवस्थी , पवन त्रिवेदी, पवन दुबे, अल्केश त्रिवेदी, अभिनव त्रिवेदी, समेत कई भाजपाई नेताआें ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। वहीं सरायमीरा में अनुराग तिवारी, तरुण चंद्रा, समीर पाठक, आलोक दीक्षित, जगदीश पाठक, वैभव मिश्रा ने योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने पर खुशियां मनाकर मिठाई बांटी।