फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   olampik sangh dega khelon ko badhaava, yuva laenge medal: subrat paathak

ओलंपिक संघ देगा खेलों को बढ़ावा, युवा लाएंगे मेडल: सुब्रत पाठक

Wed, 04 Nov 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
olampik sangh dega khelon ko badhaava, yuva laenge medal: subrat paathak
जिला ओलंपिक संघ की बैठक में वार्ता करते सांसद सुब्रत पाठक व अन्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला ओलंपिक संघ की पहली बैठक बुधवार को शहर के एक होटल में हुई। संघ के अध्यक्ष सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि आयोजनों में ग्रामीण इलाकों समेत अनजान प्रतिभाओं को खेलने का मौका मिलेगा। इससे प्रतिभाएं निखर कर बाहर आएंगी। बेहतर प्रदर्शन से कन्नौज के युवा भी ओलंपिक में भाग लेकर मेडल ला सकते हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सबसे पहले ब्लाक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यहां विजयी होने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। इन्हें जिला स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन पर टीम राज्य व केंद्र में खेलने जाएगी। विजयी प्रतिभागियों को तीन फरवरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक संघ खिलाड़ियों के संसाधनों को पूरा करेगा। इससे कि प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आ सकें। जिला ओलंपिक संघ से विभिन्न खेलों को संबद्धता देते हुए हॉकी से शंकर सिंह, फुटबाल से शिव कुमार सिंह चंदेल, बॉस्केटबॉल से योगेंद्र सिंह भदौरिया, टेबल टेनिस से संजीव गुप्ता, बैडमिंटन से सुधांशु गुप्ता, साइकिलिंग से विवेक सिंह, बॉक्सिंग से दीपेंद्र सिंह सेंगर, शूटिंग से सुब्रत पाठक, तीरंदाजी से चितवन पाठक, नौकायन से आरएस कठेरिया, तैराकी से अनिल द्विवेदी मनीषी, चेस से राहुल गुप्ता, हैंडबॉल से प्रवीण टंडन, लॉन टेनिस से धीरेंद्र मिश्रा, जूडो से योगेंद्र शर्मा, लॉन बॉल्स से मनु पाल, कुश्ती से अनिल यादव छोटू, कबड्डी से अभिषेक दुबे, वॉलीबॉल से सोनू सिंह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

संघ में कोषाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी, महासचिव आरएस कठेरिया, उपाध्यक्ष प्रवीण टंडन, सचिव विवेक सिंह, अभिषेक दुबे, उप सचिव रवि प्रताप सिंह, सह कोषाध्यक्ष अवनीश बेरिया, सदस्य अनिल यादव उपस्थित रहे। इससे पहले सांसद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नरेंद्र राजपूत, आशुतोष मिश्रा, जीतू तिवारी, रामवीर कठेरिया, मंगलम पांडेय, शिवेंद्र कुमार, राजा पाठक, समुद्र श्रीवास्तव, अंकित कठेरिया, संदीप वर्मा, संदीप भदौरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed