फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Officials arrived on the complaint of poor quality fertilizer

Kannauj News: गुणवत्ताहीन खाद की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी

Thu, 30 Oct 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Officials arrived on the complaint of poor quality fertilizer
इंदरगढ़। किसानों को ठगने के लिए अब मिलावटखोरों ने खाद तक में मिलावट शुरू कर दी है। कस्बे में बुधवार को ऐसी ही एक शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने छापे मार खाद का नमूना लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने आरोप लगाया था कि उसने स्थानीय खाद विक्रेता से यूरिया खरीदी थी, लेकिन खेत में डालने के बाद उसका प्रभाव नहीं पड़ा। खाद की गुणवत्ता पर संदेह होने पर किसान ने विभाग से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए अपर जिला कृषि अधिकारी हरेंद्र तिवारी देर शाम इंदरगढ़ कस्बे में स्थित खाद की दुकान पर पहुंचे। टीम ने मौके पर मौजूद खाद के बोरियों की जांच की कर नमूना भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद की गुणवत्ता मानक से कम पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग नियमित रूप से दुकानों की निगरानी कर रहा है ताकि नकली खाद की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। वहीं, किसानों से अपील की गई है कि वह सरकारी मान्यता प्राप्त विक्रेताओं से ही खाद खरीदें और रसीद अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed