{"_id":"6418b543a9bcc58e7f0c1be5","slug":"officers-bid-farewell-with-moist-eyes-by-giving-shoulder-kannauj-news-c-12-1-134066-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अफसरों ने कंधा देकर नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अफसरों ने कंधा देकर नम आंखों से दी विदाई
Tue, 21 Mar 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी के दौरान हादसे में ठठिया थाना में तैनात सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में गम का माहौल है। हादसा के आगले दिन सभी जरूरी कार्रवाई के बाद उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ परिवार को सौंपा गया। उसके पहले एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सहयोगी अफसरों के साथ पार्थिव शरीर को कांधा भी दिया।
दरअसल रविवार की रात यह हादसा तब हुआ था जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के ठठिया कट पर आलू मंडी के करीब ठठिया थाना की गश्ती टीम ड्यूटी कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार ओवर लोड ट्रक नीचे उतरते समयय अनियंत्रित होकर पुलिस की जीप पर गिर पड़ा। उसमें बैठे चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उसी में दबकर सिपाही राज नरायन मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वह मूलरूप से फतेहपुर के बिंदकी थाना के कोटा गांव के निवासी थी। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई थी। सूचना पर परिवार के लोग यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
अगले दिन सोमवार को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई की गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, ठठिया थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित सभी पुलिस अफसरों ने पार्थिव शरीर को कांधा दिया। उन्हें शोक सलामी भी दी गई। पार्थिव शरीर को लेकर परिजन घर रवाना हो गए।
तिर्वा। ठठिया के आलू विशिष्ठ मंडी के पास ट्रक पलटने से हुए हादसे में एक सिपाही की मौत के अलावा एक दरोगा व दो सिपाही जख्मी हो गए थे। उन तीनों को ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उन तीनों को ही इलाज में सुधार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
रविवार की शाम ठठिया थाना क्षेत्र के आलू विशिष्ठ मंडी के पास ओवरलोड ट्रक के पुलिस जीप पर पलटने से सिपाही राज नरायन मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि साथ में मौजूद दरोगा अकील खान, सिपाही विकास गंगवार और गौतमचंद्र घायल हो गए थे। मेडिकल कालेज में भर्ती कराने पर डॉक्टरो ने राज नरायन मिश्र को मृत घोषित कर दिया था। रविवार की देर रात मृतक के परिजन मेडिकल कालेज पहुंच गए थे। तीनों घायलों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हादसे में घायल उपनिरीक्षक अकील अहमद ने ट्रक ड्राइवर पर ओवरलोडिंग व लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी है।