{"_id":"624895a346b6d239f44d894a","slug":"officer-kannauj-house-jarjar-kannauj-news-knp688977743","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के आशियानें खंडहर, दरवाजे रेलिंग टाइल्स हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के आशियानें खंडहर, दरवाजे रेलिंग टाइल्स हुए चोरी
विज्ञापन
फोटो-33- अहमदपुर रौनी में प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के आवास। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के गदनपुरबड्डू और अहमदपुर रौनी में प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के लिए बनाए गए आवास, बिजली और सड़क की आस में खंडहर हो रहे हैं। इन आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन आवास तक जाने वाली सड़क और बिजली लाइन के प्रस्ताव करीब पांच साल से लटके हैं। इसके चलते आवासों की 50 फीसदी खिड़कियां, जीनों की रेलिंग, बाथरूम और कमरे के टाइल्स चोरों ने पार कर दिए हैं।
शहर के पाल चौराहा क्षेत्र के अहमदपुर रौनी गांव के बाहर प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के लिए करीब सात करोड़ की लागत से टाइप थ्री आवासों का निर्माण 2015 में शुरू कराया गया। 2017 तक आवासों का निर्माण पूरा होना था। यहां अधिकारियों के लिए टाइप थ्री के 24 आवास तैयार किए गए हैं। 2017 तक करीब 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका था, लेकिन आवासों को जाने वाली सड़क और बिजली की सप्लाई का काम अभी भी बाकी है।
इसके लिए बजट का कई बार प्रस्ताव भेजा गया, मगर बजट नहीं आया। इससे निर्माण कार्य ठप हो गया। निर्माण कार्य रुकने के बाद आवासों में लगे लोहे की खिड़कियां, जीने की रेलिंग, टाइल्स और बाथरूम का सामान चोर उखाड़कर ले गए। अब हाल ये है कि आवासों की 50 फीसदी खिड़कियां और जीनों की रेलिंग, बाथरूम और कमरे के टाइल्स चोरी हो गए हैं। अब आवास खंडहर जैसे दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
आवास तक पहुंचने का रास्ता नहीं हो पाया तय
शहर के गदनपुरबड्डू क्षेत्र में बने एफएफडीसी के पीछे शासन की ओर से द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के लिए करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से 2014 में टाइप थ्री आवासों का निर्माण शुरू कराया गया था। यहां अधिकारियों के लिए 42 आवास तैयार किए गए। 2016 में विभाग की ओर से निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया, लेकिन आवासों तक पहुंचने के लिए रास्ता अभी तक चिह्नित नहीं हो पाया है। आवासों तक बिजली विभाग की लाइन भी नहीं पहुंच पाई है।
गदनपुरबड्डू क्षेत्र के द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ सड़क और बिजली की वजह से काम रुका हुआ है। अहमदपुर रौनी क्षेत्र के आवासों के लिए बजट का अभाव है। करीब चार बार शासन को निर्माण पूरा कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन सक बजट आते ही आवासों का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। -अरुण कुमार, अवर अभियंता।

फोटो-34- अहमदपुर रौनी के आवासों में लगाए गए जिगले उखाड़ ले गए लोग। संवाद --- फोटो : KANNAUJ

फोटो:31: तैयार हो रहे अधिकारियों के आवास लापरवाही की भेट में चढ़ रहे हैं।संवाद- फोटो : KANNAUJ

फोटो-32- गदनपुर बड्डू क्षेत्र में एफएफडीसी के पीछे तैयार खड़े द्वितीय श्रेणी अधिकारियों के आवास। ?- फोटो : KANNAUJ