{"_id":"5dc0733c8ebc3e014b5fbfff","slug":"nursing-home-kannauj-news-knp5237853157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम की सील टूटने में भवन मालिक पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम की सील टूटने में भवन मालिक पर कार्रवाई
विज्ञापन
तिर्वा। अवैध नर्सिंग होम सीज होने के बाद उसका ताला तोड़कर सामान गायब करने के मामले में पुलिस ने भवन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की।
कस्बे के जवाहर नगर में चल रहे ममता पॉली क्लीनिक एंड हॉस्पिटल में छह मार्च 2019 में पट्टी पवोरा गांव निवासी कमलेश की पत्नी का प्रसव होना था। अस्पताल में गलत ढंग से आपरेशन होने के कारण उसकी मौत हेा गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सात मार्च को नर्सिंग होम सीज कर दिया था। सात माह बाद सीज अस्पताल का ताला तोड़कर उसमे रखा सामान गायब हो गया था। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया। इसके बाद सोमवार को ही कोतवाल टीपी वर्मा ने अवैध नर्सिंग होम भवन के स्वामी राहुल के खिलाफ सील तोड़ने व सामान गायब करने का मुकदमा दर्ज किया है।
जबकि अवैध नर्सिंग होम की संचालिका ममता और आशा बहू श्यामा देवी जेल में है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सीलबंद ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।