फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now there will be 40-40 minute periods in council schools also

Kannauj News: अब परिषदीय विद्यालयों में भी 40-40 मिनट के पीरियड

Mon, 22 Apr 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 22 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now there will be 40-40 minute periods in council schools also
तालग्राम। परिषदीय विद्यालयों में अब प्रत्येक 40 मिनट के आठ पीरियड में शिक्षण कार्य होगा। साथ ही 15 मिनट प्रार्थना सभा और 30 मिनट का बीच में लंच होगा। यह समय-सारिणी सभी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। बीईओ ने इसके अनुसार ही बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पब्लिक स्कूलों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य कराया जाएगा। समय का कार्य विभाजन करके सभी विषयों की रोजाना पढ़ाई होगी। प्रत्येक पीरियड 40 मिनट का होगा। प्रधानाध्यापक को पूरे सप्ताह की समय सारिणी बनानी होगी। जिसे विद्यालय के बाहर बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय में खेल गतिविधियां कराने के लिए समय निकाला जाएगा। शासन से निर्देश पर बीएसए ने बीईओ को निर्देशित किया है। बीईओ ने ब्लाॅक के 186 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
सुबह 8.15 बजे से शुरू होगा पहला पीरियड
इस समय विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित हो रहे हैं। 8.15 मिनट से पहला पीरियड प्रारंभ होगा। यह 8.55 मिनट तक चलेगा। 10.15 से 10.45 तक लंच होगा। शुरुआती समय में तीन पीरियड होंगे। लंच के बाद पांच पीरियड होंगे।



..................
नए शैक्षिक सत्र के बेहतर संचालन के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है। इसी के अनुसार शिक्षण कार्य किया जाएगा। - रमेश चंद्र चौधरी, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed