{"_id":"5e064f2c8ebc3e881b4c35e2","slug":"now-cyber-cell-will-be-stronger-than-before-kannauj-news-knp5347993104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पहले से और ज्यादा मजबूत होगी साइबर सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पहले से और ज्यादा मजबूत होगी साइबर सेल
विज्ञापन
कन्नौज। एटीएम कार्ड के जरिए खाते से रुपये निकलने, ऑनलाइन ठगी, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर, फर्जी जॉब रैकेट के मामलों में अब त्वरित कार्रवाई होगी। महकमा साइबर सेल को पहले से अधिक मजबूत करने जा रहा है। अभी तक साइबर सेल में एक निरीक्षक और दो सिपाहियों यानी तीन का स्टाफ है। कम स्टाफ और संसाधन न होने से अपराधियों की गिरफ्तारी और खुलासों में दिक्कतें हो रही थीं।
शासन ने साइबर सेल में स्टाफ बढ़ाकर 10 करने का फैसला लिया है। अब सर्विलांस सेल, स्वाट और क्राइम ब्रांच की तर्ज पर साइबर सेल काम करेगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि साइबर सेल को मजबूत किया जा रहा है। साइबर से जुड़े अपराधों का तत्काल खुलासा किया जाएगा। सेल में साइबर अपराधियों की कुंडली भी मौजूद रहेगी। यह टीम सर्विलांस और स्वाट टीम के सहयोग से साइबर क्राइम की वारदातों का खुलासा करेगी।
वहीं अभी तक साइबर सेल बैंक खातों से रकम निकलने और सोशल साइट्स पर होने वाले क्राइम को रोकने तक ही सीमित थी। अब इसमें प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को शामिल कर हाईटेक बनाया जाएगा। साइबर अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड व नेटवर्क से जुड़ा डेटा भी सेल के पास होगा।
विज्ञापन
थानों से ट्रांसफर होंगे मामले
इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से साइबर क्राइम का दायरा भी बढ़ रहा है। इस अपराध से लोगों की गाढ़ी कमाई पल भर में लुट जाती है। पीड़ित व्यक्ति संबंधित थाने में ही मामला दर्ज कराएगा। यहां से रिपोर्ट साइबर सेल ट्रांसफर की जाएगी। इससे कि कार्रवाई की जा सके।
इन अपराधों में कार्रवाई करेगी साइबर सेल
जिले के थानों में इस साल करीब 185 साइबर अपराधों को दर्ज किया गया है। इनमें नेट बैंकिंग, एटीएम, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर, फर्जी जॉब सेंटर, फेसबुक पर हुए अपराध शामिल हैं। ऐसे मामलों की गहनता से जांच कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। सेल करीब 24 मामलों का खुलासा कर चुकी है।