{"_id":"69162247ffb54846710481da","slug":"notices-to-nine-secretaries-four-vdos-and-20-heads-including-one-retired-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140154-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक सेवानिवृत्त समेत नौ सचिव, चार वीडीओ और 20 प्रधानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक सेवानिवृत्त समेत नौ सचिव, चार वीडीओ और 20 प्रधानों को नोटिस
विज्ञापन
कन्नाैज। ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार ऑडिट आपत्तियों से जुड़े अभिलेख देने को लेकर गंभीर नहीं हैं। अभिलेख न देने के कारण ऑडिट आपत्तियां लंबित हैं। इसके चलते डीपीआरओ ने गुुरुवार को आठ ग्राम पंचायत अधिकारी, एक सेवानिवृत्त सचिव, चार ग्राम विकास अधिकारी और 20 ग्राम प्रधानों को नोटिस दिया है।
पंचायतीराज विभाग, राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग के मद से ग्राम पंचायतों में विकास और अन्य कार्य कराए जाते हैं। इनका समय-समय पर ऑडिट भी किया जाता है। जिले में लेखा परीक्षा विभाग के ऑडिट में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिली गड़बड़ियों पर पंचायतीराज विभाग ने संबंधित पंचायतों से अभिलेख तलब किए गए। जिम्मेदारों ने ऑडिट आपत्तियों से जुड़े अभिलेख नहीं दिए।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने 11 नवंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा, दीवान सिंह, गौरी शंकर तिवारी, मनोज कुमार वर्मा, संजीव कुमार शर्मा, प्रदीप यादव, राजेंद्र कुमार वर्मा, अवनीश चंद्र, सेवानिवृत्त सचिव रमेश चंद्र, वीडीओ शैलेंद्र कुमार पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक यादव, अरविंद कुमार और 20 प्रधानों को नोटिस जारी किया है। सभी को सात दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की जाएगी।