फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to three pesticide shopkeepers

Kannauj News: कीटनाशक के तीन दुकानदारों को नोटिस

Sat, 11 Oct 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to three pesticide shopkeepers
कन्नौज। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने अप्रैल से अब तक 40 कीटनाशक नमूने लिए। इसमें से पांच कीटनाशकों के नमूने फेल हो गए। नमूने फेल होने पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दो कीटनाशक दुकानदारों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर 40 कीटनाशक दुकानों से 40 नमूने लिए थे। नमूने को अलग-अलग प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। अक्तूबर में लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। चौहान बीज भंडार गुरसहायगंज का प्रोफेनोफोस 40 प्रतिशत साइपरमेथ्रिन, आदर्श बीज भंडार तिर्वा का डेल्टा मैथरीन, बालाजी बीज एजेंसी मानीमऊ इमामेक्टिन बेंजोएट 1.9 प्रतिशत, अंकुर बीज एजेंसी सरायमीरा का मैंकोजेब 75 प्रतिशत और न्यू बालाजी बीज भंडार सौरिख रोड छिबरामऊ का थायाेमेथोक्साम 25 प्रतिशत का नमूना फेल हुआ है। गुरसहायगंज, मानीमऊ और तिर्वा के विक्रेता को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही छिबरामऊ और सरायमीरा स्थित दो दुकानदारों पर कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया है। कोर्ट से इन्हें दंंड दिलाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग के अनुसार प्रोफेनोफोस 40 प्रतिशत साइपरमेथ्रिन कीटनाशक माहू, थ्रिप्स, सफेद मक्खी, इल्लियां, फल मक्खियां, तना छेदक, फल छेदक और लीफ माइनर जैसे विभिन्न प्रकार के कीटों को नियंत्रित करता है। मैंकोजेब 75 प्रतिशत कीटनाशक मुर्झाई पत्तियों को सही करने का काम करती है। डेल्टा मैथरीन कीटनाशक कीड़ा मारने के काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed