{"_id":"6776cefc0e8574105707d5b5","slug":"notice-to-the-company-for-dumping-contaminated-waste-in-the-river-kannauj-news-c-214-1-knj1005-123485-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नदी में संक्रमित कचरा फेंकने पर कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नदी में संक्रमित कचरा फेंकने पर कंपनी को नोटिस
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज से निकलने वाला संक्रमित कचरा नदी में फेंकने के मामले को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कॉलेज प्रशासन ने संक्रमित कचरा के प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है। साथ ही लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि रोजाना निकलने वाले संक्रमित कचरा कानपुर और लखनऊ की कंपनियां ले जाती हैं। हाल ही में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कचरे को खुले में फेंकने की शिकायतें मिली हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने लखनऊ की संबंधित कंपनी को नोटिस भेजते हुए स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
तुरंत दें सूचना
संक्रमित कचरा के अनुचित निस्तारण को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने भी चिंता व्यक्त की है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि ऐसी घटनाओं की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।