{"_id":"69936c85726201b35e07024b","slug":"notice-to-assistant-engineer-for-negligence-in-voter-list-dm-sought-reply-kannauj-news-c-214-1-knj1007-144843-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मतदाता सूची में लापरवाही पर सहायक अभियंता को नोटिस, डीएम ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मतदाता सूची में लापरवाही पर सहायक अभियंता को नोटिस, डीएम ने मांगा जवाब
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने और एसआईआर में रुचि न लेने के आरोप में छिबरामऊ तहसील के सहायक अभियंता (एईआरओ) सर्वेश कुमार को नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने उन्हें तय समय सीमा के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। जवाब न देने की स्थिति में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों और नो मैपिंग वाले मतदाताओं के मामलों की सुनवाई में हो रही देरी को लेकर की है। जनपद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य छिबरामऊ, तिर्वा और सदर तहसीलों में चल रहा है। प्रक्रिया के दौरान कुल 88,539 मतदाताओं को नो मैपिंग श्रेणी में और 1,61,316 मतदाताओं को तार्किक विसंगति श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। सभी मतदाताओं से संबंधित नोटिसों की सुनवाई की जिम्मेदारी सहायक अभियंताओं पर है। ठठिया क्षेत्र में सहायक अभियंता सर्वेश कुमार के समय पर सुनवाई न करने के कारण कई महत्वपूर्ण नोटिसों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी जिससे मतदाता सूची की शुद्धता प्रभावित हो रही थी।
एसआइआर में रुचि न लेने के आरोप
जिलाधिकारी ने जारी नोटिस में सहायक अभियंता सर्वेश कुमार पर कार्य के प्रति उदासीनता, एसआईआर प्रणाली के उपयोग में अरुचि और निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची से संबंधित मामलों का निपटारा न करने जैसे गंभीर आरोप हैं। यह कदम मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटि रहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके।
विज्ञापन
समय पर जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
सहायक अभियंता सर्वेश कुमार निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति अधिक गंभीर बनाना और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गति प्रदान करना है। - आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिला निर्वाचन अधिकारी